Local NewsBalrampurChhattisgarhRamanujganj

रामानुजगंज में होली महापर्व के अवसर पर कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

सोमवार, 2 फरवरी 2026 को रात्रि ठीक 11:00 बजे मध्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर से गीत-संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ होलिका दहन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां निर्धारित स्थल पर वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

अर्धरात्रि को ठीक 12:30 बजे विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया जाएगा।

मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को ग्रहण होने के कारण विद्वान ब्राह्मणों के मतानुसार उस दिन रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा।

अतः बुधवार, 4 फरवरी 2026 को होली महापर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा।

नगरवासियों से अपील है कि वे निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम में सहभागी बनें और पर्व की गरिमा बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *