BalrampurChhattisgarhNational NewsRamanujganj

लोक स्वराज यात्रा अनूपपुर और उमरिया पहुँची, बैठकों में ज्ञान केंद्र स्थापना पर जोर

दिनांक 18 मार्च 2026 को ज्ञान यज्ञ परिवार की लोक स्वराज यात्रा अनूपपुर पहुँची, जहाँ संस्थान से जुड़े वरिष्ठ साथी अनंत जौहरी जी से उनके निवास पर भेंट हुई। इसके पश्चात पुरानी सहयोगी मुन्नीबाई की अगुवाई में नारायणी देवी, सीताराम शर्मा जी, वर्षा कर जी, रमेश बैगा, सोनवती जी एवं काली बाई बैगा सहित अन्य साथियों के साथ ज्ञान केंद्र स्थापना को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इसके बाद यात्रा उमरिया पहुँची, जहाँ संस्थान से लंबे समय से जुड़े साथी राम चरित्र मिश्रा जी के नेतृत्व में शारदा माता मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विनोद कुमार तिवारी जी, वृंदावन द्विवेदी जी, नरेंद्र पांडे जी, ऋषिराम गौतम जी, देवेंद्र सिंह जी, बृजभान जी, रमाशंकर गौतम जी, नरेंद्र प्रसाद तिवारी जी, जलेबी लाल जी, सुदर्शन प्रसाद तिवारी जी, उमाशंकर गौतम जी, आशुतोष श्रीवास्तव जी, शिव प्रसाद पांडे जी एवं शैलेंद्र कुमार द्विवेदी जी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी उपस्थित साथियों ने ज्ञान तत्व पत्रिका की सदस्यता ग्रहण की तथा भविष्य में संस्थान द्वारा आयोजित बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। चर्चा ज्ञानवर्धक और सार्थक रही।

कार्यक्रमों के पश्चात लोक स्वराज यात्रा आगे बढ़ते हुए कटनी पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम किया गया। कल यह यात्रा सतना और रीवा की ओर प्रस्थान करेगी, जहाँ आगामी बैठकों और संवाद का क्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *