InstitutionalBalrampurChhattisgarhRamanujganj

रामानुजगंज में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, समाज सुधार में उनके योगदान को किया गया याद

रामानुजगंज (बलरामपुर): स्थानीय गांधी मैदान में आज महान समाज सुधारक और आधुनिक भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। ‘माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

संस्था के निदेशक प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रकाश मालाकार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा फुले ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और शिक्षा की अलख जगाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

वक्ताओं ने उनके द्वारा महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और समानता का संदेश पहुँचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *