InstitutionalBalrampurChhattisgarhRamanujganj

जामवंतपुर रामानुजगंज में सरना पूजा सम्पन्न, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

रामानुजगंज। जामवंतपुर क्षेत्र में आज आदिवासी परंपरा के अनुसार सरना पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत की विशेष प्रस्तुति रही, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें आदिवासी समुदाय के लोग ढोल बजाते हुए और पारंपरिक गीत गाते हुए गांव में भ्रमण करते रहे। इससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में एक रैली और सभा का आयोजन किया गया, जहां सामुदायिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।
रिपोर्ट: कृष्ण मुरारी जायसवाल, संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *