BalrampurChhattisgarhHealthRamanujganj

मानवता की मिसाल: ‘छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ ने एक्सीडेंट में घायल गौ माता को दिया नया जीवन

रामानुजगंज: जीव दया और निस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बना चुकी अग्रणी संस्था ‘छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ ने एक बार फिर इंसानियत का फर्ज निभाया है। बेजुबानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संस्था के जांबाज कार्यकर्ताओं ने सड़क हादसे का शिकार हुई एक गौ माता का समय पर इलाज कराकर उसकी जान बचा ली।

हादसे के बाद तड़प रही थी गौ माता, देवदूत बनकर पहुंचे कार्यकर्ता

घटना रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 03 की है, जहाँ बीते दिन एक अज्ञात वाहन ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गौ माता गंभीर रूप से घायल हो गईं और सड़क पर दर्द से तड़पने लगीं। स्थानीय लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ‘छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ को दी।

सूचना मिलते ही संस्था के सक्रिय सदस्य आकाश तिवारी, उमेश कुशवाहा और दीपक गिरी बिना एक पल गंवाए, तत्परता दिखाते हुए फौरन मौके पर पहुंच गए।

कृषि मंत्री कार्यालय और पशु विभाग का मिला त्वरित साथ

गौ माता की नाजुक हालत को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने बिना देरी किए प्रदेश के माननीय कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम जी के सहायक और पशु विभाग के डॉक्टर देवेंद्र सर से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि मंत्री कार्यालय और डॉक्टर देवेंद्र सर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम को बलरामपुर से सीधे घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। डॉक्टरों की इस टीम ने मौके पर पहुंचते ही युद्धस्तर पर घायल गौ माता का इलाज शुरू किया और उनकी जान बचाई।

हर मोर्चे पर समाज सेवा में आगे है संस्था: आकाश तिवारी

संस्था के सदस्य आकाश तिवारी ने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ केवल पशु सेवा ही नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की ढाल बनकर खड़ी रहती है। समाज के सहयोग और दान के दम पर यह संस्था गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करने और बेसहारा लोगों को आश्रय (शेल्टर) देने जैसे कई लोक-कल्याणकारी कार्यों में साल के 365 दिन जुटी रहती है।

संस्था के इस त्वरित एक्शन और प्रशासनिक तालमेल की इस समय पूरे नगर और वार्ड वासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। हर कोई बेजुबान की जान बचाने वाले इन युवाओं के जज्बे को सलाम कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *