BalrampurChhattisgarhDevelopmentHealthRamanujganj

रामानुजगंज में बनेगा सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम, क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत राशि स्वीकृत; खिलाड़ियों में भारी उत्साह

रामानुजगंज-बलरामपुर | रामानुजगंज और आसपास के युवा खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद हर्ष और उत्साह का विषय सामने आया है। स्थानीय युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी भावनाओं के अनुरूप नगर में एक भव्य इनडोर स्टेडियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन की ‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत इस इनडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए बजट में राशि का प्रावधान कर दिया गया है।

शहर विकास की दिशा में मिल रही लगातार नित्य नई स्वीकृतियां निश्चित रूप से रामानुजगंज के समग्र और सर्वांगीण विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगी।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

नगर में इनडोर स्टेडियम की स्वीकृति मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। अब तक सर्वसुविधायुक्त इनडोर खेल परिसर न होने के कारण बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और अन्य इनडोर खेलों के खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस स्टेडियम के बनने से न केवल नगर की खेल प्रतिभाएं निखरेंगी, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और माहौल मिल सकेगा।

विकास पुरुष मंत्री रामविचार नेताम सहित नेतृत्व का जताया आभार

रामानुजगंज के लगातार बदलते स्वरूप और मिल रहे नित्य नए विकास कार्यों के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति सहृदय धन्यवाद और कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

नागरिकों और खेल प्रेमियों ने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (विकास पुरुष) श्री रामविचार नेताम, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के प्रति इस बड़ी सौगात के लिए विशेष रूप से कृतज्ञता प्रकट की है। नगरवासियों का कहना है कि इस त्रिमूर्ति के नेतृत्व में रामानुजगंज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *