BalrampurLocal NewsRamanujganj

तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ १४ जनवरी तथा 16 जनवरी कार्यक्रम अपने अंतिम पड़ाव की ओर….

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी में आयोजित तातापानी महोत्सव 2026 का प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी तथा अन्य मंत्री एवं विधायक के उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ जो अब 16 जनवरी को अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री जी की गरिमा मय उपस्थिति में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के कई मंत्री विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए जिससे महोत्सव की गरिमा और बढ़ी तातापानी महोत्सव में सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावे आदिवासी संस्कृति की प्रदर्शनी वाले कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे श्रद्धालुओं और दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, मंच बैठक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में विशेष निगरानी रखी जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ तातापानी का गर्म जल स्रोत पहले से ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है ऐसे में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित या महोत्सव धार्मिक संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम साबित हुआ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से तातापानी महोत्सव 2026 एक ऐतिहासिक कदम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *