ChhattisgarhLocal NewsState News

मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई सैलदाग में 4 एकड़ पोस्ता की खेती नष्ट 

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अवैध पोस्ता की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी तीव्रता के साथ जारी है। गुरुवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस बल ने डोंकी पंचायत के शैलदाग गांव में छापेमारी कर लगभग 4 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई जनवरी महीने में पुलिस का यह तीसरा बड़ा प्रहार है। इससे पूर्व 3 जनवरी को सैलदाग में दो एकड़ और 9 जनवरी को पसांगण में डेढ़ एकड़ खेती नष्ट की गई थी।अब तक कुल 7:30 एकड़ अवैध फसल नष्ट की जा चुकी है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस निरंतर कार्रवाई से अफीम तस्करों और बिचौलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह इस अवैध धंधे से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *