जंगल में खून से लथपथ गर्दन कटी मिली लाश, बुजुर्ग की नृशंस हत्या…. खबर के बाद सनसनी

बलरामपुर जिले के रामचंदरपुर ब्लाक के पास जंगल में एक नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के जंगल में 65 वर्षीय बुजुर्ग का आधा कटी गर्दन वाला शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक घर से मवेशी चराने निकले थे लेकिन वापस लौटकर नहीं आए पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवशरण यादव के रूप में हुई है वह रामानुजगंज मार्ग पर कलिकापुर गांव के रहने वाले थे जो गुरुवार को रोज की तरह भैंस को चराने घर से जंगल के लिए निकले थे पर जब वह शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार जनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई रात करीब 8:00 बजे के आसपास घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
शव की स्थिति देखकर साफ है कि बुजुर्ग की बेहद बेरहमी से हत्या की गई है। गर्दन पर गहरी कटी निशान है जिससे घटनास्थल पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की कारणों की पड़ताल की जा रही है प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य आपराधिक एंगल को ध्यान में रख कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
