पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित विभिन्न विभागों की झांकियां बनेगी आकर्षण का केंद्र
बलरामपुर, 19 जनवरी 2026, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमा में आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा के द्वारा जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय बलरामपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही मुख्य समारोह के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके अंतर्गत ग्राउंड की साफ-सफाई, मंच, टेंट साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, लाइट, परेड, रिहर्सल, प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्य के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा जहां प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह स्थल पर ध्वजारोहण एवं परेड के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा।
