सरगुजा ओलंपिक 2026: रामानुजगंज में खेल महाकुंभ का भव्य आगाज, 100 मीटर दौड़ के साथ मैदान में उतरे खिलाड़ीरामानुजगंज:
सरगुजा ओलंपिक 2026 के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय (2 से 3 फरवरी) खेल महाकुंभ में क्षेत्र के जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केसरी, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सुनील तिवारी शामिल हुए। वहीं प्रशासन की ओर से अनुविभागीय दंडाधिकारी अरविंद नेताम, सीईओ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुशवाहा जी और सहायक शिक्षा अधिकारी (ABEO) अनिल तिवारी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव, विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रभारी और अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।
100 मीटर दौड़ से हुई शुरुआत
खेलों की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें बालक और बालिकाओं ने अपनी गति का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 3 फरवरी तक चलेगी, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इन खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
इस दो दिवसीय आयोजन में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खेलों को शामिल किया गया है:
एथलेटिक्स: 100, 200, 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस।
फील्ड इवेंट: ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट।
कॉम्बैट स्पोर्ट्स (मार्शल आर्ट्स):
कराटे: (बालक-बालिका वर्ग) 42 से 47 किग्रा, 45 से 50 किग्रा, 55 किग्रा, 55 से 61 किग्रा, 60, 61 और 67 किग्रा भार वर्ग।
कुश्ती: 44, 48, 53, 57, 58, 60, 65, 71 और 74 किग्रा भार वर्ग।
अन्य खेल: तीरंदाजी (30 और 50 मीटर), बैडमिंटन (एकल व युगल), कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, रस्साकस्सी, वॉलीबॉल और हॉकी।
आयोजन समिति ने बताया कि शेष बचे हुए खेल और फाइनल मुकाबले कल (3 फरवरी) संपन्न होंगे। सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।


