National NewsChhattisgarhDevelopmentEducation

गगनयान के नायक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज रायपुर में: प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का करेंगे उद्घाटन

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। इसरो (ISRO) के गगनयान मिशन का हिस्सा रहे और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। हाल ही में ‘अशोक चक्र 2026’ से सम्मानित कैप्टन शुक्ला नवा रायपुर में बच्चों से संवाद करेंगे और प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र की सौगात देंगे।

आज के कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन: कैप्टन शुक्ला छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र (Space Centre) का लोकार्पण करेंगे।

क्लीन रूम का उद्घाटन: स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम और छात्र उपग्रह प्रयोगशाला (Student Satellite Lab) का भी उद्घाटन होगा।

छात्रों से संवाद: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी (नवा रायपुर) में वे विद्यार्थियों के साथ अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करेंगे।

विशेष अवलोकन: मिशन कंट्रोल सेंटर, ग्राउंड स्टेशन, VR जोन और अंतरिक्ष यात्री सूट गैलरी का अवलोकन कर वे इसकी बारीकियों से लोगों को अवगत कराएंगे।

वीआईपी मेहमानों की उपस्थिति
इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहिब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के ‘स्पेस ब्रांड एंबेसडर’
राज्य सरकार ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए छत्तीसगढ़ के अंतरिक्ष भविष्य के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आमंत्रित किया है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद पीएम मोदी ने भी उनसे मुलाकात कर उनकी सराहना की थी।

युवाओं के लिए संदेश: “एक्साइटेड रहो और क्यूरियस रहो”
कैप्टन शुक्ला ने भारत की ‘Gen Z’ (आज की युवा पीढ़ी) को विशेष संदेश देते हुए कहा है कि वे नई खोजों के प्रति हमेशा उत्साहित और जिज्ञासु बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *