भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर’ बनने का सुनहरा मौका, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
बलरामपुर | देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर आया है। सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विभिन्न श्रेणियों में होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया जाएगा:
अग्निवीर (पुरुष): जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी (Technical), लिपिक (Clerk)/स्टोर कीपर और ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण)।
अग्निवीर महिला: सेना पुलिस (Military Police)।
स्थायी कैडर: नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा।
जून में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और एडमिट कार्ड के अपडेट समय-समय पर सेना की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण विवरण एवं संपर्क:
आवेदन पोर्टल: www.joinindianarmy.nic.in
अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
सहायता केंद्र: सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास)।
हेल्पलाइन नंबर: 0771-2665212, 0771-2965214
विशेष संदेश: भर्ती कार्यालय ने युवाओं को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार के फर्जी विज्ञापनों या दलालों के झांसे में न आएं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें और किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सीधे भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबरों पर संपर्क करें।
