बलरामपुर: भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवाकर मुखर्जी बने जिला सांस्कृतिक
बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। इसी कड़ी में धनगांव (तातापानी) निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर मुखर्जी को पार्टी का ‘जिला सांस्कृतिक संयोजक’ नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई है।

संगठन की मजबूती पर जोर पार्टी सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता और सक्रियता का निरंतर मूल्यांकन करती है। इसी प्रक्रिया के तहत योग्य एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।
सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अनुभव दिवाकर मुखर्जी की छवि एक ऐसे कार्यकर्ता की रही है जो लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रियता से जुड़े हैं। मंचीय कार्यक्रमों के कुशल संचालन में उन्हें विशेष दक्षता हासिल है। पार्टी में वे पूर्व में भी विभिन्न पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य कर चुके हैं, जिसे देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जवाबदेही दी है।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार अपनी नियुक्ति पर दिवाकर मुखर्जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, ओम प्रकाश जायसवाल सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
