BalrampurChhattisgarhCrime & LawRamanujganj

वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

वाड्रफनगर/बलरामपुर: जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने ग्राम परसडीहा में हुए चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 वे शातिर चोर शामिल हैं जिन्होंने सूने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था, वहीं एक आरोपी चोरी का सामान खरीदने का दोषी पाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसडीहा निवासी प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया ने 7 अप्रैल 2026 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात जब वह अपने माता-पिता के साथ घर पहुंचा, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने घर के अंदर रखे पीतल और कांसे के बर्तन, गैस सिलेंडर, ट्रैक्टर के पार्ट और करकट शीट सहित कुल 44,500 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 305, 331(4), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सूर्यकांत गहरवरिया (परसडीहा)
  2. अटल गहरवरिया (परसडीहा)
  3. वरदान गहरवरिया (परसडीहा)
  4. धीरेश खैरा (परसडीहा)
  5. सुजीत सोनी (बरतीकला) – चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी।

पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान आरोपी सुजीत सोनी को बेचा गया था, जिसके पास से बरामदगी के बाद उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है। सभी 5 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में वाड्रफनगर पुलिस और बसंतपुर थाना टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *