रामानुजगंज को मिलेगी नौका विहार की सौगात: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम कल करेंगे ‘वन वाटिका’ में बोटिंग का शुभारंभ
रामानुजगंज | छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम कल, 11 अप्रैल को रामानुजगंज के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों को मनोरंजन और पर्यटन की एक बड़ी सौगात देते हुए ‘वन वाटिका’ में नौका विहार (बोटिंग) सुविधा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। साथ ही, वे सामाजिक एवं शपथ ग्रहण समारोहों में भी शिरकत करेंगे।

माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री नेताम दोपहर 01:30 बजे रामानुजगंज विश्रामगृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 02:00 बजे वे स्थानीय टाउन हॉल पहुंचेंगे, जहाँ आयोजित ‘माता कर्मा जयंती महोत्सव’ एवं ‘शथ ग्रहण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सामाजिक जनों को संबोधित करेंगे।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: वन वाटिका में बोटिंग का आगाज़
नगर के समीप स्थित ‘वन वाटिका’ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कल का दिन महत्वपूर्ण होगा। शाम 04:00 बजे मंत्री श्री नेताम वन वाटिका पहुंचेंगे और वहाँ स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों के लिए बोटिंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन का नया साधन मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
- 01:30 PM: आगमन, विश्रामगृह रामानुजगंज।
- 02:00 PM: माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह (टाउन हॉल)।
- 04:00 PM: नौका विहार शुभारंभ (वन वाटिका)।
- 04:30 PM: वन वाटिका से प्रस्थान (निवास ग्राम सनावल हेतु)।
