Local NewsBalrampurChhattisgarhRamanujganj

धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

किसानों के पहुंचने पर खुला मामला, जांच के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

बलरामपुर-रामानुजगंज : समाचार है की धान खरीदी केंद्र बागरा में धान की बोरियों पर पानी डालकर नमी बढ़ाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद किसानों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र में रखी धान की बोरियों पर मोटर पंप और पाइप के माध्यम से पानी डाला जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण खरीदी केंद्र पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की बोरियों को जानबूझकर भिगोकर नमी बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने धान के भंडारण और नमी की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में धान प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *