RamanujganjBalrampurChhattisgarhLocal News

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

3 फरवरी 2026 संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांग एवं शिकायत संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष रखी। जनदर्शन के दौरान फौती-नामांतरण नलकूप खनन,सीमांकन जैसे आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर अपर कलेक्टर आर एस लाल, आर एन पाण्डेय, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *