RamanujganjBalrampurChhattisgarhNational News

कटनी में लोक स्वराज यात्रा की बैठक संपन्न, ज्ञान केंद्र स्थापना पर सहमति

आज लोक स्वराज यात्रा, जो कटनी में विश्राम पर थी, के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के तत्वावधान में श्री अरविंद गुप्ता जी के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सदस्यों के साथ-साथ आसपास के गांवों के कुछ सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक, वैचारिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ज्ञान तत्व पत्रिका की सदस्यता तथा ज्ञान यज्ञ परिवार के तत्वाधान में आयोजित होने वाली आगामी बैठकों के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। चर्चा सार्थक, सुव्यवस्थित और सकारात्मक रही।

इस अवसर पर श्री अरविंद गुप्ता जी, रामकिशोर जी, गणेश प्रसाद चौरसिया जी, वंश गोपाल सिंह जी, शंकर लाल विश्वकर्मा जी, सुशील तिवारी जी, रामेश्वर प्रसाद तिवारी जी, लता खरे जी एवं राकेश जी सहित अन्य उपस्थित साथियों ने ज्ञान तत्व की सदस्यता स्वीकार की तथा ज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

बैठक के पश्चात लोक स्वराज यात्रा आगे बढ़ते हुए रीवा की ओर प्रस्थान कर गई तथा रात्रि विश्राम मैहर में निर्धारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *