अंगदान का संकल्प: छात्रावास अधीक्षक संघ अध्यक्ष ने पेश की मिसाल, जीवन बचाने का लिया फैसला
बलरामपुर-रामानुजगंज: मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को नई ऊंचाई देते हुए छात्रावास अधीक्षक संघ के अध्यक्ष ने अंगदान करने का अत्यंत साहसी और प्रेरणादायक निर्णय लिया है। उन्होंने अपने हृदय, किडनी और लिवर को दान करने का संकल्प लिया है।

इस नेक इरादे को मूर्त रूप देने के लिए उन्होंने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में पंजीकरण (Registration) भी करवा लिया है। संघ अध्यक्ष का यह कदम समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है, जो न केवल मृत्यु के बाद भी जीवन को संवारने की सीख देता है, बल्कि अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियों को भी दूर करता है।
उनके इस निर्णय की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। जानकारों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा लिया गया यह संकल्प समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
