BalrampurChhattisgarhLocal NewsRamanujganj

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बलरामपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी बलरामपुर द्वारा जनसंपर्क अधिकारी, कलेक्टोरेट कार्यालय को पत्र जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न तहसीलों और प्रमुख स्थलों पर निर्धारित तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदक लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

शिविरों का कार्यक्रम

सबाग, तहसील-सामरी, कुसमी – 7 जनवरी 2026 (एक दिन)

तहसील-कुसमी – 8 से 9 जनवरी 2026 (दो दिन)

तहसील-शंकरगढ़ – 8 से 9 जनवरी 2026 (दो दिन)

तहसील-राजपुर – 8 से 9 जनवरी 2026 (दो दिन)

तहसील-रामानुजगंज – 11 से 12 जनवरी 2026 (दो दिन)

पुराना बस स्टैंड, बलरामपुर – 7 से 8 जनवरी 2026 (दो दिन)

तहसील-वाड्रफनगर – 11 से 12 जनवरी 2026 (दो दिन)

आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आवेदन करने वाले आवेदकों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा:

  1. आधार कार्ड (जिला – बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़)
  2. पैन कार्ड
  3. दृष्टि (आई-टेस्ट) का मार्कशीट
  4. निर्धारित शुल्क

एक श्रेणी लर्निंग लाइसेंस: ₹400

दो श्रेणी लर्निंग लाइसेंस: ₹500

जिला परिवहन अधिकारी ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को सरल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।

प्रशासन द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से इस जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *