द्वितीय चरण की प्रथम बैठक: सिंगरौली (पचौर) में लोक स्वराज यात्रा का संवाद
ज्ञान यज्ञ परिवार के तत्वाधान में लोक स्वराज यात्रा का द्वितीय चरण 2 तारीख को अपने विश्राम स्थल सिंगरौली से प्रारंभ हुआ। इसी क्रम में सिंगरौली के पचौर में संस्थान के वरिष्ठ एवं पुराने साथियों श्रुतिवंत दुबे जी एवं ज्योति स्वरूप द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सभा के सरपंच, उपसरपंच सहित अनेक जिज्ञासु एवं विद्वान ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ सहयोगी संतोष मखड़िया जी ने वैचारिक व्यवस्था परिवर्तन के विषय में ज्ञान यज्ञ परिवार की भूमिका, अपेक्षाएँ और चल रही पहल का विस्तार से उल्लेख किया। साथ ही ज्ञान केंद्रों की स्थापना की आवश्यकता, उनके सामाजिक उपयोग, समाज सशक्तिकरण तथा संवैधानिक व्यवस्था परिवर्तन में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। चर्चा सार्थक और व्यवस्थित रही।

इस अवसर पर श्रुतिवंत दुबे जी ने ज्ञान यज्ञ परिवार के प्रतिनिधियों को अपनी स्वरचित पुस्तकों का सेट भेंट किया। बैठक में ज्ञान तत्व पत्रिका की सदस्यता तथा ऑनलाइन माध्यम से नियमित ज़ूम चर्चा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया। भविष्य में इस प्रकार की बैठकों के आयोजन और ज्ञान केंद्र के संचालन को लेकर सहमति बनी।
बैठक में डी.पी. दुबे जी, मुंद्रिका प्रसाद जी, महेंद्र कुमार दुबे जी, मुन्नीलाल जी, अशोक कुमार दुबे जी, युगल किशोर गुप्ता जी, गणेश प्रसाद वैद्य जी, बाबूलाल विश्वकर्मा जी, राजकुमार दुबे जी, संतोष गुप्ता जी सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
