National NewsChhattisgarh

लोक स्वराज यात्रा का कांकेर जिले में दूसरा पड़ाव, डोंडकवही और कांकेर में हुई सार्थक बैठकें

दिनांक 16 मार्च 2026 को लोक स्वराज यात्रा कांकेर जिले के दूसरे पड़ाव में भानुप्रतापपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात डोंडकवही ग्राम पहुँची। यहाँ पंचायत भवन में ग्राम सभा के सरपंच, उपसरपंच सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। बैठक में वैचारिक शून्यता को दूर करने, संवैधानिक व्यवस्था परिवर्तन में समाज की भूमिका, विचारों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डोंडकवही में ज्ञान केंद्र की स्थापना भी की गई।

इसके पश्चात यात्रा कांकेर स्थित गायत्री मंदिर पहुँची, जहाँ संस्थान के पुराने साथियों दीपक सरवा जी एवं खेम साहू जी के सानिध्य में जिले के अनेक सम्मानित नागरिक बैठक में शामिल हुए। यहाँ भी ज्ञान केंद्रों की आवश्यकता और उनकी सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कई साथियों ने ज्ञान तत्व पत्रिका की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की।

दोनों ही स्थानों पर आयोजित बैठकें सहभागिता और विषय-वस्तु की दृष्टि से अत्यंत सार्थक रहीं। कार्यक्रमों के उपरांत लोक स्वराज यात्रा पुनः अपने विश्राम स्थल भानुप्रतापपुर लौट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *