लोक स्वराज यात्रा रीवा और मंगवा पहुँची, बैठकों में वैचारिक जागरूकता पर जोर
दिनांक 20 मार्च 2026 को लोक स्वराज यात्रा प्रातःकाल मैहर धाम से अपने विश्राम स्थल से प्रस्थान कर रीवा पहुँची। रीवा में संस्थान के पुराने साथी सुरेश विश्नोई जी की अगुवाई में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुभाष श्रीवास्तव जी, राजेंद्र ताम्रकार जी, चंद्रा विश्वकर्मा जी, अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता जी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी, रवि शंकर मिश्रा जी तथा शोभनाथ गुप्ता जी उपस्थित रहे।

बैठक में सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन में परिवार सशक्तिकरण की भूमिका तथा समाज में व्याप्त वैचारिक शून्यता को समाप्त कर मौलिक चिंतन की परंपरा स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। चर्चा गंभीर और सार्थक रही।
इसके पश्चात रीवा में ही संस्थान के ज्ञान तत्व के पुराने पाठक रुद्र नारायण शुक्ला जी से मुलाकात की गई। तत्पश्चात यात्रा मंगवा की ओर प्रस्थान कर गई, जहाँ एक्सीलेंस कंप्यूटर सेंटर में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में रविंद्र कुमार दुबे जी, विजेंद्र कोरी जी, सिद्धार्थ कुमार मिश्रा जी तथा राजेंद्र जोगी जी की उपस्थिति में विचार-विमर्श हुआ। यहाँ भी चर्चा ज्ञानवर्धक और उपयोगी रही।
इसके बाद यात्रा चाकघाट में अपने पुराने साथियों से भेंट करते हुए आगे बढ़ी और अंततः प्रयागराज पहुँचकर रात्रि विश्राम किया गया।
