Local NewsBalrampurChhattisgarhRamanujganj

राजपुर में आज सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में ‘दिशा’ और ‘डीएफएम’ की महत्वपूर्ण बैठक

​बलरामपुर-रामानुजगंज | ​बलरामपुर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज राजपुर में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी।
​विकास और निगरानी पर रहेगा मुख्य फोकस
​बैठक में मुख्य रूप से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के तहत जिले में संचालित हो रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत शासी परिषद की बैठक भी संपन्न होगी, जिसमें खनिज मद से जिले में होने वाले विकास कार्यों और भावी परियोजनाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
​कलेक्टर ने दिए उपस्थिति के निर्देश
​कलेक्टर ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे बैठक के एजेंडा से संबंधित अद्यतन जानकारी (Update) के साथ निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
​इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की साझा योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत का आकलन किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *