BalrampurChhattisgarhLocal News

सेजस विद्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के तत्वावधान एवं जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशन में सेजस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने बताया कि गणित को किस प्रकार सरल एवं रोचक बनाया जा सकता है तथा दैनिक जीवन में इसके उपयोग को कैसे अपनाया जा सकता है।

इस अवसर पर गणित विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं सहित मार्गदर्शक शिक्षक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कुल लगभग 100 विद्यार्थी एवं शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *