धनारी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सम्भल, 4 जनवरी 2026। मार्ग दर्शक सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के धनारी गांव में एक दिवसीय ज्ञानयज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वयोवृद्ध सामाजिक साथी श्री बहादुर सिंह यादव द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में सम्भल, बदायूं, मुरादाबाद और बुलन्दशहर जिलों से लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ठंड के कारण प्रस्तावित 40 ज्ञान केंद्रों में से 25 ज्ञान केंद्रों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण में शामिल हो सके।
शिविर में मा संस्थान के अंतर्गत संचालित ज्ञानयज्ञ परिवार के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्रों में देशभर में ज्ञान केंद्रों के सामाजिक महत्व, उनके गठन और संचालन की प्रक्रिया, संविधान सभा के महत्व तथा परिवार सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में ऐसे प्रतिभागी भी उपस्थित रहे, जो ज्ञान केंद्र योजना को समझकर इससे जुड़ना चाहते हैं।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से ऋषिपाल सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह (मेरठ), साध्वी साधना जी (बदायूं), सुभाष यादव, सुभाष हरफरी (संभल), योगमुनि (गुन्नौर क्षेत्र), राकेश कुमार (कौशांबी कार्यालय), देवदंत यादव (बरबाला), कल्याण सिंह यादव ( पवसरा, संभल), कर्ण सिंह, अरुण कुमार, वेदप्रकाश, रमेश, पातीराम जी (मुरादाबाद), अभय सक्सेना (चंदोसी), राजवीर सिंह (बदायूं), नरेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह (बरेली), रणवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
