Chhattisgarh

रायगढ़ में फिर पनप रही ‘अफीम की खेती’, लैलूंगा में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

रायगढ़, 24 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध अफीम की फसल पकड़ी है। खेत में अफीम के पौधे मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अफीम की खेती का यह हाल के दिनों में दूसरा मामला है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें झारखंड निवासी मार्शल सांगा को मुख्य आरोपी पाया गया था। जांच में पता चला था कि आरोपी ने स्थानीय किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के नाम पर खेत किराए पर लिया था, लेकिन वहां चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, लैलूंगा मामले में भी बाहरी गिरोहों के शामिल होने की आशंका है। वर्तमान में पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *