National NewsDevelopment

पीएम किसान योजना: किसानों का इंतजार खत्म, 13 मार्च को आएगी 22वीं किस्त; सरकार ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करोड़ों किसान जो लंबे समय से 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब आधिकारिक तारीख की घोषणा हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पीएम किसान के आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से सरकार ने पुष्टि कर दी है कि योजना की अगली किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे के दौरान जारी करेंगे राशि

​इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में फरवरी के अंत या होली से पहले किस्त आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि 13 मार्च को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर रहेंगे, उसी दिन देश भर के पात्र किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

इन गलतियों के कारण अटक सकती है आपकी किस्त

​सरकार ने स्पष्ट किया है कि भले ही तारीख तय हो गई हो, लेकिन कुछ किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचेगा। किस्त का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होना अनिवार्य है:

  • e-KYC है अनिवार्य: जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रुक सकती है।
  • फार्मर आईडी (Farmer ID): नई गाइडलाइंस के अनुसार, ई-केवाईसी के साथ अब ‘फार्मर आईडी’ बनाना भी जरूरी हो गया है।
  • बैंक विवरण में सुधार: आवेदन फॉर्म में बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड की छोटी सी गलती भी भुगतान में बाधा बन सकती है। किसान पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • भूमि सत्यापन (Land Seeding): जिन किसानों का भूमि सत्यापन (Land Verification) अधूरा है या जिन्होंने गलत जानकारी दी है, उन्हें भी 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

​किसान भाई पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प के जरिए यह देख सकते हैं कि उनकी ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग पूरी है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *