BalrampurChhattisgarhRamanujganj

रामानुजगंज: राम नवमी पर भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिर में महाआरती व महाप्रसाद वितरण; सी.आर.पी. कैंप में सम्पन्न

रामानुजगंज (बलरामपुर)। चैत्र नवरात्रि के समापन और श्री राम नवमी के पावन अवसर पर आज पूरे रामानुजगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय श्री राम मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाआरती के उपरांत मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

चैत्र छठ महापर्व की पूर्णाहुति इसी दौरान चैत्र छठ महापर्व भी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोक आस्था के इस महापर्व की विधि-विधान से पूर्णाहुति दी। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का पारण किया और एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सी.आर.पी. कैंप में भंडारे का आयोजन श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सी. आर.पी. कैंप में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया । जानकारी के अनुसार, यह भंडारा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चला। जिसमे भारी संख्या में नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *