रामानुजगंज के दूरगामी विकास को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने रखी अहम बातें
ज्ञान तत्व दैनिक समाचार पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगर के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने नगर नियोजन और बुनियादी ढांचे को लेकर अपनी दूरदर्शी सोच स्पष्ट रूप से व्यक्त की।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नेशनल हाईवे के नगर के बीच से गुजरने पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि हाईवे नगर सीमा के बाहर से होकर निकाला जाता है, तो इससे नगर की बसावट और सामाजिक संरचना पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनका कहना था कि नगर के स्वरूप को बिना क्षति पहुंचाए बाहरी मार्ग से हाईवे का निर्माण हर दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा और भविष्य में यातायात से जुड़ी कई समस्याओं से नगर को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने रामानुजगंज को झारखंड से जोड़ने वाले पुल की वर्तमान स्थिति पर भी ध्यान आकृष्ट किया। अध्यक्ष ने पुल के रखरखाव, बढ़ते परिवहन दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उसके चौड़ीकरण और मरम्मत की आवश्यकता पर जोर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उठाए गए ये मुद्दे नगर के दीर्घकालिक हित से जुड़े हुए हैं, जिन पर समय रहते गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। भविष्य की योजनाओं को लेकर उनकी स्पष्ट सोच और दूरदृष्टि ही उन्हें रामानुजगंज के नागरिकों के बीच एक लोकप्रिय और जिम्मेदार नेतृत्व के रूप में उन्हें लगातार तीसरी बार पालिका अध्यक्ष के रूप में नगर वासियों द्वारा स्थापित करती है।

