रामानुजगंज: बाबा साहब की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने खुद उठाई झाड़ू, अंबेडकर पार्क में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
रामानुजगंज। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आज नगर पालिका परिषद रामानुजगंज द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल के नेतृत्व में आज सुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया गया।

अध्यक्ष रमन अग्रवाल की अगुवाई में सफाई अभियान
बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल ने स्वयं झाड़ू थामकर पार्क परिसर की सफाई की। श्री अग्रवाल ने पार्षद साथियो, गणमान्य नागरिकों, नगरवासियों, अधिकारी कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छता एवं समानता का संदेश दिया।

अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा:
“बाबा साहब का जीवन हमें समानता और सेवा की सीख देता है। आज उनकी जयंती के अवसर पर हमने स्वच्छता अभियान के माध्यम से उन्हें नमन करने का निर्णय लिया। नगर को स्वच्छ रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की भावांजलि
सफाई अभियान के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती शीला जायसवाल और पार्षदों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर विधि-विधान से माल्यार्पण कर अपनी भावांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा शिक्षा, छुआछूत उन्मूलन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
इन जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों की रही उपस्थिति
अध्यक्ष के इस अभियान में नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
पार्षदगण: श्री सुरेश दास पुरी, श्री विजय रावत, श्री अर्जुन दास, श्रीमती रूपवंती जायसवाल, श्रीमती उषा गुप्ता।
नगर के प्रबुद्ध जन: श्री सुभाष केसरी, श्री अशोक केसरी, श्री अशोक जायसवाल, श्री अजय केसरी, श्री मोहन गुप्ता (अध्यक्ष ज्ञान यज्ञ परिवार), श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री अरुण केसरी, श्री शैलेश गुप्ता, श्री अंकित गुप्ता, श्री ओम प्रकाश ठाकुर, और श्री चंदन गुप्ता अनूप कश्यप, सुरेन्द्र चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में जन समुदाय की उपस्थिती रही।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार, श्री प्रकाश रंजन जगरनाथ गुप्ता, जगदीस राम, प्रवीण कुमार , आशीष गुप्ता, निशांत गुप्ता, विजय दास सहित नगर पालिका के कर्मचारी, सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।

वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
आज के इस सफल आयोजन के बाद, बाबा साहब की जयंती को और अधिक भव्यता से मनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस संबंध में श्री नरेश रवि द्वारा पृथक से सूचना प्रेषित की जाएगी। बाबा साहब अंबेडकर जयंती 14-04-2026 यानि कल विजयनगर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा जो पहले से निर्धारित है।
