BalrampurChhattisgarhRamanujganj

रामानुजगंज: श्री रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने शांति समिति की बैठक संपन्न

रामानुजगंज: आगामी श्री रामनवमी का त्योहार नगर में शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अशोक जायसवाल, शैलेश गुप्ता, अरुण केशरी, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख जसु केशरी, सदर रागिब खान, जमीरूद्दीन और कदम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री रामनवमी महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली श्री राम दरबार की झांकी और अन्य सभी कार्यक्रमों को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा। शांति समिति के सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *