EnvironmentBalrampurChhattisgarhRamanujganj

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जामवंतपुर में तबाही: पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त, लाखों के नुकसान की आशंका

जामवंतपुर/रामानुजगंज: क्षेत्र में आज शाम मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला। शाम करीब 6:45 बजे अचानक आई तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि (पत्थर पानी) ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा में किसानों की फसलों और स्थानीय लोगों की संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

बाल-बाल बची जान: तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिंचाई विभाग द्वारा लगाया गया एक भारी-भरकम नीम का पेड़ उखड़कर मधुसूदन नामक व्यक्ति के होकर (शेड) पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

सड़क पर बढ़ता खतरा: आंधी के कारण घरों और दुकानों से उखड़ी लोहे की चादरें सड़कों पर उड़ रही हैं, जो आने-जाने वाले वाहनों से टकरा रही हैं। इससे राहगीरों के लिए जानलेवा स्थिति बनी हुई है और आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सिंचाई विभाग और संबंधित अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

रिपोर्ट: कृष्ण मुरारी जयसवाल ज्ञान तत्व न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *