BalrampurChhattisgarhHealthRamanujganj

जिला अस्पताल में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

57 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जारी किया गया प्रमाण पत्र

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला अस्पताल में दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का विशिष्ट पहचान पत्र तैयार कर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना है।
जिला चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए 57 बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय मूल्यांकन कर नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र/विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र बच्चे का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण परीक्षण सुनिश्चित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *