ChhattisgarhBalrampurDevelopmentPoliticsRamanujganj

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 SAS अफसरों के तबादले, आशुतोष चतुर्वेदी होंगे बलरामपुर जिला पंचायत के नए CEO

बलरामपुर / नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के कामकाज में बड़ा बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल की आंच बलरामपुर-रामानुजगंज जिले तक भी पहुंची है, जहां जिला पंचायत की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है।

बलरामपुर को मिले नए जिला पंचायत CEO

आदेश के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत की वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नयनतारा सिंह तोमर का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब नवा रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी जगह वर्ष 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नए जिला पंचायत सीईओ होंगे। श्री चतुर्वेदी इससे पहले कोरिया जिला पंचायत में सीईओ के पद पर कार्यरत थे।

तबादला सूची: किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

पूरी तबादला सूची और प्रशासनिक बदलावों को नीचे दी गई तालिका में आसानी से समझा जा सकता है:

क्र.अधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1.इन्द्रजीत बर्मनCEO, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर
2.राजीव कुमार पाण्डेयआयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाईअपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर
3.भारती चन्द्राकरCEO, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अं. चौकीअतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नवा रायपुर
4.दिनेश कुमार नागCEO, जिला पंचायत कोरबामहाप्रबंधक, छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, रायपुर
5.नयनतारा सिंह तोमरCEO, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंजअपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर
6.गोकुल राम रावटेCEO, जिला पंचायत जांजगीर-चांपाCEO, जिला पंचायत मुंगेली
7.आशुतोष चतुर्वेदीCEO, जिला पंचायत कोरियाCEO, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज
8.अभिषेक कुमार गुप्ताअपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापाराCEO, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
9.प्रभाकर पाण्डेयCEO, जिला पंचायत मुंगेलीसंयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर
10.शशांक पाण्डेयCEO (सूडा) रायपुर एवं अतिरिक्त CEO (चिप्स)अतिरिक्त प्रबंध संचालक (CG RIDC) तथा चिप्स का अतिरिक्त प्रभार
11.अरुण कुमार वर्माअपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेरआयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी
12.ऋषिकेश तिवारीअपर कलेक्टर, बस्तरCEO, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़
13.विनय कुमार पोयामअपर कलेक्टर, कबीरधामCEO, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा
14.प्रिया गोयलआयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरीउप आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर

नोट: शासन द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के आयुक्तों को बदला गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *