बंग समाज कल्याण समिति की बैठक संपन्न: पीड़ित परिवारों की मदद और सामाजिक एकता पर दिया जोर
बलरामपुर। बंग समाज कल्याण समिति, जिला बलरामपुर की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू घोष की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के उत्थान और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मलकानगिरी के पीड़ित परिवारों की मदद की अपील
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू घोष ने मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए मलकानगिरी 26MV के पीड़ित परिवारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने समाज के सभी सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर अपना सहयोग दें।
एकजुटता और संगठन पर चर्चा
बैठक में ग्राम स्तर पर समाज को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि हर ग्रामवासी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के सूत्र में बंधे रहना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में ही निहित है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में जिलाध्यक्ष रबिन बिस्वास, जिला उपाध्यक्ष मनोज बिस्वास एवं कृष्ण मण्डल, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष रुहीदास गोलदार और समीर हालदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही दिवाकर मुखर्जी, मंगल बिस्वास, जगदीश मण्डल, विजय राय, पुलिन मण्डल, निशिकांत अधिकारी, नारायण हालदार, निर्मल, हरिपद, ठाकुर अधिकारी, कार्तिक भांगी, असीम, सुभाष सरकार, सिद्धार्थ हालदार, सुब्रत सरकार, सुभागकर हालदार, सबिता मण्डल, अर्पन सरदार, श्रीमती तारा देवी, मांगल अधिकारी सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


