सुशासन तिहार अंतर्गत 12 मई को सबाग एवं गैना में आयोजित होगा शिविर
बलरामपुर, 11 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 मई 2026 को जिले के विकासखंड कुसमी एवं वाड्रफनगर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परिसर सबाग में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत पुंदाग, चुनचुना, सबाग, नवाडीहखुर्द, गदामी, कुदाग, जलजली, बादा, डूमरखोली, तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर के हाई स्कूल गैना में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत रघुनाथनगर, बभनी, चरचरी, शंकरपुर, नवगई, सोनहत, रमेशपुर, केसारी, सरना, गैना, बेतो, कमलपुर, करमडीहा क, लंगडी, भरूहीबांस शामिल होंगे। शिविर में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के द्वारा अधिक से अधिक ग्रामीणों एवं नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
