Local NewsBalrampurRamanujganj

जनगणना 2027 के लिए सौंपा गया दायित्व जिले में जनगणना अधिकारी नियुक्त 

The current image has no alternative text. The file name is: 1000318455.jpg

बलरामपुर 20 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रमुख जनगणना अधिकारी राजेंद्र कटारा ने जनगणना अधिनियम 1948 (1948 का 37) की धारा 4 की उप धारा (दो) द्वारा प्रदत शक्तियों को प्रयोग में करते हुए जनगणना 2027 के लिए पद नामित जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश अनुसार कलेक्टर राजेंद्र कटारा को बलरामपुर- रामानुजगंज जिले का प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्टर आर यन पाण्डेय को जिला जनगणना अधिकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय बलरामपुर के लिए अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, अनुविभाग रामानुजगंज के एसडीएम आनंद राम नेताम को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, अनुभाग कुसमी के लिए एसडीएम करूण डहरिया को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, अनुविभाग राजपुर के लिए एसडीएम देवेंद्र प्रधान को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, अनुविभाग शंकरगढ़ के लिए एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी तथा अनुविभाग वाड्रफनगर के लिए एसडीएम नीरनिधि नंदेहा को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर कटरा के द्वारा तहसील रामानुजगंज, बलरामपुर, वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रामचंद्रपुर, सामग्री, डौरा-कोचली चलगली, चांदो एवं रघुनाथनगर के लिए संबंधित तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी व नगर पालिका बलरामपुर, रामानुजगंज नगर पंचायत वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर के लिए संबंधित सीएमओ को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *