बंग समाज मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, वरिष्ठ जनों और बच्चों ने दिया एकता का संदेश
धनगांव: बंग समाज के जिला मुख्यालय, धनगांव में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व अपार उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय अवसर पर कार्यालय प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शोभा समाज के वरिष्ठ जनों और नन्हें बच्चों की उपस्थिति ने बढ़ाई। वरिष्ठ सदस्यों के कर-कमलों से ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। बच्चों के उत्साह ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और आपसी बधाईयों के साथ हुआ।

