Local NewsBalrampurChhattisgarhRamanujganj

अंर्त्तवनमंडलीय बैठक आयोजितसीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा

3 फरवरी 2026 वनमण्डल कार्यालय बलरामपुर में वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी की अध्यक्षता में अंर्त्तवनमण्डलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंन्तर्राज्यीय समन्वय स्थापित कर वन संरक्षण एवं संवर्धन तथा मानव- वन्यजीव द्वंद, अवैध वनोपज परिवहन, अवैध वन्यप्राणी शिकार को न्यूनतम करना एवं हाथियों के बढ़ते विचरण से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति और मानव-हाथी संघर्ष के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों और अवैध तस्करी जैसी समस्याएं, राज्यीय सीमाओं के पार जाकर चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता तथा साझा रणनीति और सूचना आदान-प्रदान प्रणाली पर चर्चा किया गया। बैठक में उपनिदेशक, पलामू टाइगर प्रोजेक्ट उत्तरी प्रमण्डल, मेदनी नगर, झारखंड प्रजेश
कांत जेना, आरएफओ अजय कुमार टोप्पो, फील्ड बायोलॉजिस्ट (पीआईआर) तापस कर्मकार, जीआईएस एक्सपर्ट मनीष कुमार बख्शी, आईबीओ श्रवण कुमार गुप्ता, आईबीओ
रजनीश कुमार सिंह, एसबीओ सत्यनारायण उरांव, डीजिटल मैनेजर अमन कुमार, ग्रासलैण्ड एक्सपर्ट अभय कुमार, वेटरनरी सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार, एसबीओ देव पाल भगत, उप वनमण्डला अधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह आरएफओ निखिल सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *