Local NewsBalrampurChhattisgarhCrime & LawHealthRamanujganj

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: बॉक्साइट ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर

बलरामपुर: राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम सेवारी हाई स्कूल के समीप बीती देर रात एक अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक और पिकअप वाहन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। देर रात करीब 2 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार 3 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतापपुर से शंकरगढ़ जा रहे थे मजदूर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के अनुसार, पिकअप में चालक सहित कुल 11 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेवारी हाई स्कूल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बॉक्साइट लदे ट्रक ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी।

चीख-पुकार के बीच पहुंची पुलिस, 7 मेडिकल कॉलेज रेफर टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 7 मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *