BalrampurChhattisgarhPoliticsRamanujganjSpecial Reports

सांसद चिंतामणि महराज ने तांबेश्वरनगर में सुनीं जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं के बीच खुद बनाई ‘झालमुड़ी’

बलरामपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार को रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तांबेश्वरनगर में एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उपस्थित अधिकारियों को कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए।

जीत का जश्न और आत्मीय स्वागत

शिविर के समापन के पश्चात सांसद महराज रामानुजगंज स्थित विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हाल ही में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के चुनावी परिणामों में भाजपा को मिली शानदार सफलता पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सांसद महराज ने स्वयं झालमुड़ी तैयार कर कार्यकर्ताओं को खिलाई और जीत की बधाई साझा की।

शासन की मंशा: हर व्यक्ति तक पहुंचे समाधान

मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद चिंतामणि महराज ने कहा:

“सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुँचाना है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच रहा है ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।”

नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

तीन राज्यों में मिली जीत को ‘देश की जीत’ बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी नितिन नबीन के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान क्षेत्र में जाकर कड़ी मेहनत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *