BalrampurLocal NewsRamanujganj

कुएं में मिला लापता महिला का शव, दो दिन से थी गायब; जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर जिले के डूमरखी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरपंच के कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। महिला बीते दो दिनों से लापता थी, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

जिले के ग्राम डूमरखी में शनिवार सुबह एक महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना सरपंच के कुएं की बताई जा रही है, जहां सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

मृतका की पहचान डूमरखी के पुरान पारा निवासी लखपतिया (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति सूदन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला बीते गुरुवार से घर से लापता थी और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अचानक कुएं में शव मिलने से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

इस संबंध में बलरामपुर कोतवाली प्रभारी टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *