BalrampurChhattisgarhDevelopmentRamanujganj

महतारी वंदन योजना से सुगंती को मिला संबल

हजार रुपये की बचत से मां सवार रही बेटियों का भविष्य

बलरामपुर, 15 मई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के प्रति सजग बनने की नई प्रेरणा भी दे रही है।


महाराजगंज सेक्टर की निवासी श्रीमती सुगंति सिंह बताती है कि उनकी दो बेटियां है सीमित आय वाले परिवार में बच्चों का पालन-पोषण और भविष्य की चिंता उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन महतारी वंदन योजना उनके जीवन में संबल बनकर आई। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रूपये की सहायता राशि को सुगंति सिंह ने अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ दिया। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम से बैंक खाते में जमा कर रही है।
सुगंति सिंह कहती हैं कि शासन की महतारी वंदन योजना ने हमें बेटियों को आगे बढ़ाने की ताकत दी है। आज जो छोटी बचत कर रही हूं, वो आगे चलकर मेरी बेटियों की पढ़ाई और सपनों का आधार बनेगी। वे बताती हैं कि पहले बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब उन्हें भरोसा है कि लगातार की जा रही बचत आने वाले समय में बड़ी मदद साबित होगी। वे कहती है कि आर्थिक सहायता से उन्हें अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर भी मिल रहा है।
 सुगंति सिंह महिला बैठकों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं और अन्य महिलाओं को भी बचत एवं बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं। योजना से सुगंती जैसे कई महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब परिवार के भविष्य से जुड़े निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *