नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के तत्वाधान में एक खून 1 जून 2026 को मना सुशासन तिहार
वार्ड क्रमांक 9 में स्थित काका लारांग साय टाऊन हॉल में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय रामविचार नेताम जी के मुख्य आतिथ्य में लगातार तीसरी बार के अध्यक्ष माननीय रमन अग्रवाल जी की अध्यक्षता में तथा सम्मानित पार्षदगण के, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर बलरामपुर – रामानुज गंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित नगर के आमंत्रित गणमान्य नागरिकों के विशिष्ठ आतिथ्य में तथा नगर के 15हों वार्ड के विशाल जनसमूह के उपस्थिति में 01 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह सुशासन तिहार पूर्व में निर्धारित दो तिथियों में अपरिहार्य कारणों से टला भी था जिसमें कूल 64 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 59 आवेदनों का निराकरण किया गया।
01 जून 2026 के सुशासन तिहार में 1031 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिनका पंजीकरण कार्य संपन्न हो सका है तथा मांग व शिकायत अनुरूप विभागवार छंटनी हो रहा है जिनका यथासंभव निदान किया जायेगा। प्राप्त आवेदनों में राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन, जमीन का पट्टा,खुले नालियों को ढंकना, इनडोर स्टेडियम, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्र – छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण सहित अन्य मांगों के आवेदन प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार में आवेदन कर्ता अपने आवेदन के निराकरण के लिए काफी आशान्वित हैं देखना होगा कि कितने आवेदनों का निराकरण हो सकेगा।
माननीय मंत्री जी तथा माननीय अध्यक्ष नगर पालिका, विशिष्ठ अतिथियों तथा उपस्थित जनसमुदाय के उपस्थिति में लगभग 15 करोड़ रुपए के लागत से विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष के द्वारा पेयजल संकट निदान छठ पूजा घाट सहित अन्य नगर के विकास कार्यों के लिए माननीय मंत्री जी श्री राम विचार नेताम जी के समक्ष अपने उद्बोधन में मांग रखी। माननीय मंत्री जी ने क्रमबद्ध रूप से कार्यों के लिए आस्वस्त किया है।
