शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डिंडो पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के चौकी डिंडो (थाना त्रिकुंड) क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी डिंडो में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम महादेवपुर निवासी मनोज कुमार पंडो (पिता शिवकुमार पंडो, 25 वर्ष) ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का लालच दिया। आरोपी नाबालिग को उसके घर से भगाकर ले गया और अपने साथ रखकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 04/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ:
BNS: धारा 137, 64 (2)(ड)
पॉक्सो एक्ट: धारा 4 (2) एवं 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
आरोपी को भेजा गया जेल
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार पंडो को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में शामिल टीम
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक शिवनारायण सिंह, आरक्षक नंदलाल, आरक्षक दीपक बघेल और भीम तिर्की की सक्रिय भूमिका रही।

