Uncategorized

बलरामपुर: चंदनपुर में 3 महीने से अटका है 20 KVA का कनेक्शन, NH-343 का निर्माण कार्य प्रभावित

रामानुजगंज / बलरामपुर – विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम चंदनपुर में NH-343 के निर्माण कार्य के लिए लिया गया विद्युत कनेक्शन 3-4 महीने बाद भी नहीं लग पाया है। इससे नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है।

ग्राम चंदनपुर निवासी प्रमोद केसरी ने इस संबंध में कार्यपालन अभियंता, विद्युत वितरण कंपनी बलरामपुर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनकी निजी भूमि NH-343 बलरामपुर-रामानुजगंज सड़क निर्माण कर रही कंपनी शिवालिक विल टेक प्रा. लि. को किराए पर दी गई है।

कंपनी के कार्य के लिए उन्होंने 20 KVA के स्थाई विद्युत कनेक्शन हेतु 3-4 माह पूर्व आवेदन किया था। विभाग द्वारा बीपी नंबर 1010583371 जारी कर समस्त शुल्क व दस्तावेज भी ले लिए गए हैं, लेकिन आज तक मौके पर कनेक्शन स्थापित नहीं किया गया है।

प्रमोद केसरी ने बताया कि बिजली न मिलने से सड़क निर्माण का कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग से शीघ्र कनेक्शन स्थापित कराने की मांग की है।

इस आवेदन की प्रतिलिपि उन्होंने प्रदेश के मंत्री माननीय रामविचार नेताम और कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *