ChhattisgarhBalrampurDevelopmentLocal NewsRamanujganj

बारिश थमते ही NH-343 का निर्माण कार्य तेज, बलरामपुर से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण युद्धस्तर पर

आगामी बारिश से पहले निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, गुणवत्ता पर विशेष जोर

रामानुजगंज। बारिश का दौर समाप्त होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 (NH-343) पर सड़क निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। बलरामपुर से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण का कार्य अब युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा आगामी बारिश से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

काल्पनिक फोटो

सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के डायरेक्टर विनोद लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर से रामानुजगंज तक सड़क का निर्माण आगामी बारिश आने से पहले पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन करने के साथ ही सामग्री की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

NH-343 क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके निर्माण से बलरामपुर और रामानुजगंज के बीच आवागमन को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा में सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से चल रहे सड़क निर्माण कार्य के तेज होने से स्थानीय लोगों में भी निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।

निर्माण एजेंसी के अनुसार मौसम का पूरा लाभ उठाते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *