BalrampurChhattisgarhCrime & LawHealthRamanujganj

शादी की खुशियाँ मातम में बदली: पीपरौल के जंगल में फंदे पर झूलता मिला नवविवाहित का शव

बलरामपुर: जिले के ग्राम पीपरौल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 27 वर्षीय नवविवाहित युवक का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

शादी के 10वें दिन ही उजड़ गया संसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमित गुप्ता की शादी बीते 29 अप्रैल को धूमधाम से संपन्न हुई थी। 30 अप्रैल को दुल्हन के गृह प्रवेश के बाद परिवार में उत्सव का माहौल था। अमित गुरुवार शाम तक घर पर सामान्य था और अपनी गाड़ी व कार की रिपेयरिंग के काम में व्यस्त था। लेकिन शुक्रवार की सुबह घर से महज 300 मीटर की दूरी पर उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

परिजनों ने जताया आश्चर्य मृतक के पिता बसंत गुप्ता ने बताया कि अमित किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। घर में खुशहाली थी और पिता-पुत्र के बीच भी किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीणों ने शव देखा, तब परिवार को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस की जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। Newlywed youth found dead in Balrampur’s Peepraul; body hanging from tree

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *